रांची | अंजुमन जाफरिया रांची का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव अंजुमन जाफरिया कैंपस में हुई। अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार नेहाल हुसैन और हसनैन जैदी थे। 20 वोट से हराकर अध्यक्ष सैयद नेहाल हुसैन सरियावी बने। उपाध्यक्ष जावेद हैदर, सचिव अशरफ हुसैन रिजवी, उप सचिव हबीब अहमद व कोषाध्यक्ष अली अहमद फातमी बने। इधर, मतगणना को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह था। लोग अपनी-अपनी टीम को जिताने में लगे थे। विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।


