दंतेवाड़ा| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा), बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर जिलों में एक साथ नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा और बीजापुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली सहित सभी संबंधित व्यवहार न्यायालयों में किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता द्वारा मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मियों को अधिक से अधिक प्रकरणों का समाधान के लिए प्रेरित किया तथा सभी खंडपीठों का निरीक्षण भी किया।


