भास्कर न्यूज | बीजापुर नगर में 21 दिनों का समर कैंप की शुरूआत हुई, जिसमें 8 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा कि ये समय अपनी प्रतिभा को निखारने का है। अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार 8 खेलों में से किसी का भी चयन कर इनमें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बच्चे आगे आएं। जिला खेल अधिकारी एनपी गावेल ने बताया कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से 400 से ज्यादा स्कूली बच्चों को समर कैंप में शामिल किया गया है। विद्यार्थियों ने भी फ्लैश मॉब कर नृत्य के साथ अपनी बात रखी। समर कैंप में कबड्डी, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, जूडो-कराते, तैराकी, बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही बौद्धिक विकास और एक्सपोजर विजिट भी करवाया जाएगा। इसके अलावा यहां सामान्य ज्ञान की कक्षाएं भी चलाई जाएंगी, जिनमें करियर गाइडेंस, साइबर क्राइम, फाइनेंस व बैंकिंग, हेल्थ हाइजिन, यातायात नियम, पर्यावरण सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान एसडीएम जागेश्वर कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी एलएल धनेलिया, उपसंचालक कमलेश पटेल, एपीसी जाकिर खान, बीईओ भोपालपटनम कंडिक नारायण, बीआरसी राजेश मिश्रा, एबीईओ दीपक कोंडरा सहित अन्य मौजूद थे।


