विशेष सेवा बल से सेवानिवृत्त हो लौटे शत्रुघन, किया स्वागत

भास्कर न्यूज | धौराभांठा रेलवे की विशेष सेवा बल में कार्यरत शत्रुघन लाल सिदार के सेवानिवृत्त होकर लौटने पर ग्राम धौराभांठा में उनका भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सबसे पहले जयस्तंभ चौक पर ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर और गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद कीर्तन मंडली के साथ सिदार को गांव तक लाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। गांव के हर घर के दरवाजे पर उनका स्वागत-सत्कार किया गया। घर पहुंचने पर कलश और दीप जलाकर पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने बारी-बारी से श्रीफल, शॉल और उपहार भेंट कर सिदार का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि शत्रुघन लाल सिदार का चयन रेलवे पुलिस विभाग के विशेष सेवा बल में खेल कोटे से हुआ था, जो उनके जीवन की एक प्रेरणादायक उपलब्धि रही। यह आयोजन न केवल एक सेवानिवृत्त अधिकारी के प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि गांव की एकजुटता और संस्कृति की भी सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। रिटायरमेंट पर गांव में किया गया सम्मान समारोह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *