मां के निस्वार्थ प्रेम की भावना को प्रस्तुत किया

लुधियाना|भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 7वीं कक्षा की छात्रा डोनिका ने अपनी कविता के माध्यम से मां के अद्वितीय स्वरूप को प्रकट किया तथा सातवीं कक्षा की ही छात्रा वंशिका ने अपने वक्तव्य के माध्यम से मां के निस्वार्थ प्रेम और बलिदान की भावना को प्रस्तुत किया। कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के छात्रों ने हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड के द्वारा मां के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा कक्षा तीसरी के छात्रों ने धन्यवाद संदेशों के द्वारा उनकी कर्तव्य निष्ठा को नमन करते हुए मां के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसकी तुलना हम किसी अन्य से नहीं कर सकते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *