अबोहर में माइनर टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न:किसानों के घरों में भी घुसा पानी; 7 घंटे तक नहीं पहुंचे नहर अधिकारी, रोष

अबोहर में गुरुवार रात आए तेज अंधड़ के कारण ढाणी शफि के पास पंजाबा माइनर में कटाव आ गया। इससे सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूब गईं। किसानों ने रात में जेसीबी से सड़क में कट लगाकर पानी की निकासी दूसरे खेतों की तरफ की। इसके बावजूद पानी घरों में घुस गया। किसान सोना संधू ने बताया कि रात करीब 3 बजे नहर टूटने का पता चला। उन्होंने नहर विभाग को सूचित किया। लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई अधिकारी नहर बांधने नहीं पहुंचा। पीछे से पानी भी कम नहीं करवाया गया। इससे सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी घुस गया। किसानों की नरमा, मूंगी और हरा चारा की फसलें तबाह हो गईं। किसान आकाशदीप की 10 एकड़ मूंगी और 5 एकड़ नरमा की फसल पानी में डूब गई। अन्य किसानों को भी नुकसान हुआ है। किसान जीत सिंह ने बताया कि वे दशकों से यहीं रह रहे हैं। नहर टूटने से उनका मकान अब तक 4 बार गिर चुका है। अब पांचवीं बार फिर घरों में पानी घुसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द निकासी नहीं हुई तो मकान फिर गिर सकते हैं। अधिकारी बोले- नहर पीछे से कराई बंद इधर नहरी विभाग के कार्यकारी इंजीनियर विनोद सुथार से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर आज सुबह मौके का मुआयजा कर लिया है और स्थिति की जांच करते हुए नहर का पानी पीछे से बंद करवा दिया है। कल तक नहर को बांध कर फिर से नहर मेंं पानी चालू करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *