जमशेदपुर में डूबने से यूपी के दो युवकों की मौत:नरगा डैम में नहाने के दौरान हुआ हादसा, दोनों बांस से घर बनाने का करते थे काम

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के नरगा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रविवार की शाम डैम में डूबे थे। सोमवार को दोनों का शव गोताखोरों ने डैम से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। जमशेदपुर में सभी गोविंदपुर में रहते थे
मृतकों की पहचान गौरव सिंह (21) और अभिषेक कुमार (19) के रूप में की गई। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला के कासगंज मोहल्ला चौक के रहने वाले थे। जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के माचाबेड़ा में बांस का घर बनाने का काम कर रहे थे। यहां वे सभी गोविंदपुर में रहते थे। दोनों को तैरना नहीं आता था
मृतक अभिषेक के भाई गुड्डू ने बताया कि रविवार की शाम हम चार लोग खाने के बाद डैम गए थे। गौरव और अभिषेक को तैरना नहीं आता था। मैंने उन्हें मना किया कि डैम में नहाने नहीं उतरो, पर वो नहीं माने। गौरव को बचाने में अभिषेक भी डूबा
नहाने के दौरान अचानक गौरव गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसी बीच अभिषेक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। दोनों का शव डैम में उपलाता दिखा
रात होने के कारण पुलिस शव को नहीं खोज पाई। वहीं, सोमवार सुबह दोनों का शव डैम में उपलाता दिखा। इसके बाद गोताखोरों के सहयोग से शव को बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को गांव लेकर जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *