दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला की मौत:परिजनों ने धनसार थाने के बाहर किया प्रदर्शन, कहा- पुलिस ने नहीं की समय पर कार्रवाई

धनबाद के मनइटांड कुम्हारपट्टी में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को धनसार थाना के बाहर शव रख प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को समय रहते सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। दरअसल, पैसे की चोरी और छेड़खानी के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 70 वर्षीय चिंता देवी को गंभीर चोटें आईं। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला किया: संतोष मृतका के पुत्र संतोष साव के अनुसार, पड़ोसी अमित गोस्वामी, मुन्ना गोस्वामी और चंदन गोस्वामी ने उनकी मां पर हमला किया। विवाद की जड़ में उनके घर से पैसों की चोरी और बहन के साथ छेड़छाड़ का मामला था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा वहीं, धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *