भारत-पाक तनाव: हमले में जख्मी व्यक्ति अस्पताल से डिस्चार्ज:बोला-अभी तक मदद नहीं मिली, सरकार सहायता करे; झारखंड का रहने वाला

भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के दौरान जालंधर में आदमपुर के गांव कंगनीवाल में एक ड्रोन गिरा था। इसमें मूलरूप से झारखंड का रहने वाला सिकंदर घायल हो गया था। सोमवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। यह घटना 9-10 मई की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हुई। अस्पताल से डिस्चार्ज सिकंदर ने कहा कि, मैं जालंधर के गांव कंगड़ीवाल में रहकर मजदूरी करता हूं। घटना वाली रात को गर्मी के कारण मैं कमरे के बाहर सोया हुआ था। जैसे ही धमाका हुआ तो मेरी नींद खुल गई। मैंने देखा कि मेरे पूरे शरीर पर चोट लगी हुई थी। मुझसे उठा भी नहीं जा रहा था। तब गांववालों ने अस्पताल तक पहुंचाया। सिकंदर ने कहा कि उसे सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। झारखंड के पलामू का रहने वाला है व्यक्ति जानकारी के अनुसार, झारखंड के पलामू का रहने वाला सिकंदर जालंधर के कंगनीवाल में मजदूरी करता था। घटना के वक्त वह घर के आंगन में सो रहा था। इस दौरान एक ड्रोन घर के अंदर आकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घर के अंदर ब्लास्ट होने से अंदर खड़ी दो कारें और घर को भी काफी नुकसान पहुंचा था। देर रात जख्मी होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस और सेना की टीमों ने परिवारों से बातचीत की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *