पाकिस्तान से तनाव का पठानकोट के व्यापार पर असर:टूरिस्ट आना बंद, होटल-ढाबा मालिक बोले- व्यवसाय मंदी की चपेट में

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण पठानकोट के पर्यटन व्यवसाय को गहरा झटका लगा है। पर्यटक स्थल के रूप में जाने जाने वाले पठानकोट में अधिकांश लोगों की आजीविका पर्यटन पर निर्भर है।गर्मियों का यह मौसम पर्यटन का प्रमुख समय होता है। आमतौर पर इस दौरान लोग हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए पठानकोट से होकर गुजरते हैं। लेकिन वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति में पर्यटकों का आना-जाना लगभग रुक गया है। ढाबा मालिक विकास महाजन ने बताया कि वे रोज सुबह दुकान खोलने आते हैं, लेकिन शाम को खाली हाथ लौटना पड़ता है। होटल मालिक राजन के अनुसार लोग अब घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस कारण उनका होटल व्यवसाय मंदी की चपेट में है। टैक्सी मालिक पाल सिंह ने कहा कि पहले इस मौसम में टैक्सियां नहीं मिलती थीं। अब सभी टैक्सियां स्टैंड पर खड़ी सवारियों का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि घर चलाना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान पर अविश्वास के कारण यह भी अनिश्चित है कि यह स्थिति कब तक जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *