फाजिल्का में नशे की तस्करी का भंडाफोड़:नाकाबंदी के दौरान 3 तस्कर गिरफ्तार, तलाशी में 60 हजार नशीली गोलियां बरामद

फाजिल्का जिले के अबोहर की सीआईए दो पुलिस ने जलालाबाद के लद्दू वाला उताड़ के नजदीक नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है l जिनसे 60 हजार नशीली गोलियां बरामद की है l जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l टीम ने चेकिंग के लिए रोकी थी कार जानकारी देते हुए डीएसपी डी बलकार सिंह ने बताया कि सीआईए दो अबोहर पुलिस पार्टी सहित जलालाबाद श्री मुक्तसर साहिब रोड पर सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव लद्दू वाला उताड़ के नजदीक नाकाबंदी दौरान मौजूद थी कि श्री मुक्तसर साहिब की तरफ से एक कार तीन लोग सवार थे, वह आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका और कार से कोई नशीली वस्तु होने का शक जाहिर होने पर डीएसपी जलालाबाद को मौके पर बुलाया गया l आरोपियों को कोर्ट में किया पेश डीएसपी की मौजूदगी में तलाशी दौरान पिछली सीट पर गत्ते के डिब्बों में से 60 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई l जिस दौरान कार ड्राइवर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है l आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र खान सिंह वासी मोहकम अराइयां, संदीप कुमार उर्फ संजू पुत्र सतपाल सिंह कमरेवाला, जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न पुत्र भोला सिंह कमरेवाला थाना सिटी जलालाबाद के रूप में हुई है l उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है l आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है, जिनसे पूछताछ की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *