जशपुर से लापता नाबालिग केरल से बरामद:शादी का झांसा देकर ले गया था आरोपी, कई बार रेप किया; पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दोकड़ा चौकी क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिग को केरल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दीपेश कुजूर (22) को भी गिरफ्तार किया है। नाबालिग 20 जून 2024 को सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 1 अगस्त 2025 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि लड़की केरल के कालीकट जिले के कोंडापल्ली गांव में है। पुलिस की विशेष टीम ने केरल जाकर नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर उसे केरल ले गया। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में जेल जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *