मानसा में नगर कौंसिल प्रधान का MLA पर आरोप:बोले- 50 लाख की डिमांड की, विधायक ने कहा- एसएसपी से करेंगे शिकायत

मानसा में बुढलाडा नगर कौंसिल के प्रधान सुखपाल सिंह ने चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक प्रिंसिपल बुधराम और मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान ने कहा कि दोनों ने उनसे 50 लाख रुपए की मांग की। विधायक बुधराम ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि न तो किसी से पैसे मांगे और न ही किसी को परेशान किया। विधायक ने बताया कि नगर कौंसिल प्रधान हरियाणा के जामपल के रहने वाले हैं। वह पंजाब में एससी श्रेणी का फायदा ले रहे हैं। यह नियमों के खिलाफ है क्योंकि कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में एससी श्रेणी का फायदा नहीं ले सकता। कुछ दिन पहले नगर कौंसिल प्रधान सुखपाल सिंह गायब हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसके बाद वह चंडीगढ़ में सामने आए और भाजपा में शामिल हो गए। विधायक ने कहा कि वह प्रधान के खिलाफ एसएसपी मानसा को शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि इन बेबुनियाद आरोपों से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *