तनिष्क कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया मातृत्व दिवस

भास्कर न्यूज|कोडरमा तनिष्क स्टोर में सोमवार को मातृत्व दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया की सीनियर मैनेजर रुचि रश्मि और डॉक्टर श्रद्धा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में तनिष्क ने अपने शुभ विवाह ऑफर की जानकारी दी। इसमें ग्राहकों को आकर्षक ज्वेलरी डिज़ाइन और खास ऑफर्स का लाभ मिला। तनिष्क की ज्वेलरी में पारंपरिक, आधुनिक और समकालीन डिज़ाइन शामिल हैं। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने रैंप वॉक और मॉडलिंग में हिस्सा लिया। रांची से प्रियंका जायसवाल, संजना शर्मा और मधुलिका ने भाग लिया। प्रियंका जायसवाल शो स्टॉपर रहीं। सभी ने तनिष्क की ज्वेलरी पहनी और उसकी सुंदरता को दर्शाया। मौके पर तनिष्क कोडरमा की टीम ने मातृत्व दिवस के महत्व पर बात की। महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। टीम ने कहा कि तनिष्क महिलाओं को आत्मविश्वास और गरिमा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में टीम ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया। भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। महिलाओं ने तनिष्क की ज्वेलरी की सराहना की। उसकी गुणवत्ता की तारीफ की। टीम ने महिलाओं से बातचीत की। उनकी प्रतिक्रियाएं सुनीं। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना था। उन्हें आत्मविश्वास और प्रतिभा दिखाने का मंच मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *