कामडारा | सीएचसी कामडारा के नये अस्पताल भवन पर आज सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू हो गई।पहले दिन कुल 18 मरीजों का इलाज किया गया।जानकारी के मुताबिक सीएचसी कामडारा का नया अस्पताल भवन गांव जरिया व खूंटी -सिमडेगा मुख्य पथ से लगभग डेढ़ किमी दूर अंदर कोंडेकेरा टंगराटोली के समीप लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। जिसमें चिकित्सकों के रहने के लिये क्वार्टर, मरीजों के लिये 30 शय्या बेड के अलावे अन्य सुविधा मुहैया करायी गई है।वहीं आज सोमवार को कुल 18 मरीजों ने अपना इलाज कराया।जबकि ग्रामीण इलाकों के कुछ मरीज नये अस्पताल भवन की दूरी और पैदल चलना अपनी मजबूरी को देखते हुये नये अस्पताल भवन तक इलाज के लिये नहीं गये।जिसके कारण आज सोमवार को अन्य दिनो के तुलना मरीजों की संख्या कम देखी गई।इधर नये अस्पताल भवन मे आज दिनभर सभी कक्षों पर स्वास्थ्य संबंधी सामाग्रियां व कागजातों को सेट किये जाने का कार्य भी चला।वहीं डा. परेश बेदिया, तरुण पासवान ,मुकेश कुमार, सव्यसाची कर्मकार ,एएनम सहित अन्य सभी स्वास्थयकर्मी ईमानदारी पूर्वक अपने डियूटी निभाते हुये नजर आये। गुमला | पालकोट थाना क्षेत्र में रहने वाले राहुल साहू का 3 साल का बेटा श्रीयांश कुमार साहू गर्म माड़ में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। सोमवार दोपहर एक बजे परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी मां से पानी मांग रहा था। मां रसोई में खाना बना रही थी। भात पकने के बाद उसने माड़ एक बर्तन में निकाला। उसी समय बच्चा चलते हुए मां के पास पहुंचा और बर्तन में गिर गया। गर्म माड़ से उसकी कमर, छाती और पेट झुलस गए। जलन से वह जोर-जोर से रोने लगा। परिजन तुरंत उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।


