कार पर फर्जी नंबर लगा करते थे शराब की तस्करी, 2 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज |लुधियाना| शराब तस्करी के मामले में थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी को लकड़ पुल के पास से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 12 बोतल शराब के बरामद किए है। आरोपी अपनी एक्टिवा (PB91-1-2130) की डिग्गी में शराब डालकर ले जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनूप कुमार वासी न्यू करतार नगर के रूप में बताई है। उस पर एक्ससीज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। भास्कर न्यूज | लुधियाना पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने स्विफ्ट डिजायर कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और शराब की तस्करी करने लगे। अब थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान न्यू जनता नगर निवासी मनोज कुमार व डाबा रोड, न्यू शिमलापुरी निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई हे। आरोपियों के कब्जे से 109 बोतल शराब बरामद की गई है। पुलिस हिरासत मे आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना पर काबू किया। सूचना मिली थी कि आरोपी शराब तस्करी करते हैं। इस पर एएसआई गुरजिंदर सिंह व उनकी टीम ने गुरू गोबिंद सिंह मोहल्ला के कच्चा रास्ता पर ट्रैप लगाया और वहां आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। कार की तलाशी दौरान उसमें से 109 बोतल शराब बरामद हुई। जांच के दौरान आरोपियों की कार का नंबर भी फर्जी निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यह शराब कहां से लाते थे, इस बारे में भी उनसे पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *