भास्कर न्यूज | जालंधर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में मदर्स डे से मनाया गया। दसवीं की छात्रा कुदरत ने जीवन में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने अपने संबोधन में कहा कि माताएं हमारी रक्षक हैं, जो हर कदम पर हमारा पालन-पोषण, समर्थन और सुरक्षा करती हैं। उन्होंने ईश्वरीय आशीर्वाद के लिए कृतज्ञ होने के महत्व को दोहराया, जो हमें माता के रूप में मिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी माताओं को उन पर गर्व करने का प्रयास करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। वहीं प्राइमरी विंग में कक्षा दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की माताओं ने फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट, मॉडलिंग, नॉन फायर कुकिंग, सेल्फ कंपोज्ड पोएट्री और कार्ड मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें निर्णायक मंडल में दिव्य ज्योति चोपड़ा, सरुचि शर्मा और जसप्रीत शाही शामिल रहे। कार्ड मेकिंग में अर्शिना प्रथम, मिनिका द्वितीय, साक्षी एवं ममता तृतीय स्थान पर रहीं। फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट में मेघना प्रथम एवं परमजीत द्वितीय स्थान पर रहीं। स्वरचित कविता में स्वीटी को प्रथम, भानुप्रिया को द्वितीय तथा मनप्रीत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह नॉन फायर कुकिंग में मालती को पहला, पदमा को दूसरा और दीपिका को तीसरा स्थान मिला। मॉडलिंग में माताओं को ब्यूटी विद ब्रेन स्वाति, ग्लैमरस मॉम नीरज, क्वीन ऑफ हार्ट्स नेहा, मॉम इन स्टाइल जसलीन, स्टाइलिश मॉम शबनम, मॉम ऑफ मॉम गुरशरणदीप तथा स्वीटेस्ट मॉम सुलेखा को चुना गया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं महिला।


