आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह में सत्संग और हवन करवाया, श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में भव्य व दिव्य सत्संग रविवार को किया गया। इसके मुख्य यजमान हर्ष लखनपाल एवं प्रवीण लखनपाल से पंडित अमित शास्त्री ने वेद मंत्रों के द्वारा विधिवत सम्पन्न करवाया। भजन गायिका सोनू भारती ने भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद पंडित अमित शास्त्री ने आध्यात्मिक चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो सत्य सनातन वैदिक धर्म को वेदानुसार अपने जीवन में अपनाते हैं, वही सच्चे मानव हैं। धर्म के तीन स्तंभ हैं- यज्ञ, अध्ययन और दान। जो व्यक्ति इनको अपने जीवन व्यवहार में अपना लेगा, वही अपना जीवन भी सफल बना लेगा। मंत्री अनिल कोहली ने मंच संचालन किया। महामंत्री हर्ष लखनपाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए मातृ दिवस पर सभी माताओं को बधाई दी और यज्ञ करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए देशवासियों और वीर सैनिकों को बधाई दी। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, अश्विनी डोगरा, ओम प्रकाश मेहता, चौधरी हरी चंद, पूनम मेहता, वेद प्रकाश भाटिया, सुनीत भाटिया, मनहर अरोडा, राजीव शर्मा, डॉ. अमित शर्मा, सुरिंदर खन्ना, रेवा खन्ना, मोहित खन्ना, मोनिका अरोड़ा, अशोक टंडन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *