भास्कर न्यूज|कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक ग्राम बृंदा में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार सिंह ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक नागेश्वर राम ने कहा कि कोडरमा में कांग्रेस को मजबूत करना है। नफरत का बाजार बंद कर मोहब्बत की दुकान खोलनी है। तभी देश आगे बढ़ेगा। वहीं प्रदेश सचिव मनोज सहाय उर्फ पिंकू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही कर रही है। ईडी और सीबीआई के सहारे देश चलाया जा रहा है। देश को बचाने के लिए कांग्रेस को गांव-गांव तक ले जाना होगा। कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने कहा कि केंद्र सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर कर रही है। संविधान देश की आत्मा है। इसे बचाने के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। जहां-जहां यात्रा पहुंच रही है, वहां सफलता मिल रही है। बैठक में कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन कर पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रदेश को समर्पित किया गया। मौके पर कुमार रवि, रामेश्वर यादव, पवन कुमार सिंह, सुनील शर्मा, कउम उद्दीन, असगर अली, मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, पारस दास, सहित अन्य मौजूद रहे। अभार प्रकट असगर अली ने किया।


