मनोज नायक की फिफ्टी से एलाइट ग्लैडिएटर्स की धमाकेदार जीत

रांची के साखा ग्राउंड में आयोजित रॉकमैन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में एलाइट ग्लैडिएटर्स ने पावर पैसर्स को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर पैसर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। उत्कर्ष ने 32 गेंदों में 28 और असीम स्वानी ने 16 रन की धीमी पारी खेली। एलाइट के गेंदबाजों में प्रशांत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं रंधीर ने 2 विकेट लिए। जवाब में एलाइट ग्लैडिएटर्स ने मात्र 16 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष नायक ने 54 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसे संजय कच्छप (47 रन) और राहुल तिवारी (35 रन) ने सफलतापूर्वक खत्म किया। पावर पैसर्स के लिए एकमात्र विकेट आकाश कुमार ने लिया। मनीष नायक को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *