रांची| एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में रविवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। मां तुझे सलाम थीम पर आधारित कार्यक्रम भारत माता को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में मिक्स्ड एलिमेंट्स डांस ग्रुप ने तेरी मिट्टी और देश रंगीला गीतों पर नृत्य पेश किया। जिसके कोरियोग्राफर डेविड थे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों में चंद्रकला, समृद्धि, तृप्ति, खुशी,आराध्या, शांभवी, वैष्णवी, जेम्स, अंशिका ,सुहानी, सृष्टि ,प्रज्ञा, दृष्टि प्रमुख थे। एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे के कार्यक्रम के साथ ही समर हॉलीडे श्रृंखला की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर अनेक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं जहां वायु सेना, नौसेना और थल सेना के पराक्रम को दिखाया गया है। इसके अलावा एक सिग्नेचर बूथ भी बनाया गया है, जिसमें लोग वी स्टैंड विद भारत की थीम पर हस्ताक्षर कर रहे थे। मदर्स डे पर मम्मियों और बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। मम्मियों ने बच्चों के साथ रैंपवॉक किया। अतिथि के रूप में रूप में दीपांजलि ग्रुप के निदेशक विपुल नायक, देव ज्योति नाहा, नीतू कुमारी, डेविड आदि मौजूद थे। सभी विजेताओं को एक्वा वर्ल्ड समूह की को-चेयरपर्सन डॉ. विद्या झा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाह देव, प्रद्युम, साहिल, सुचित्रा, लावण्या, सोनाक्षी, ज्योत्सना, रव्या, नेवा, रीवा आदि उपस्थित थे।
रांची | टेंडर हार्ट स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए 7 दिवसीय संस्कृत संवाद कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्देश्य सभी को सरल एवं व्यावहारिक संस्कृत संवाद में दक्ष बनाना है। कार्यशाला का शुभारंभ डीएसपीएमयू के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. जगदम्बा प्रसाद सिंह, संस्कृत विद्वान आशीष कुमार एवं तनु कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ। मौके पर प्रिंसिपल उषा किरण झा, निदेशक जे मोहंती एवं वाइस प्रिंसिपल शिवांगी शुक्ला समेत स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता दिखाई एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। टेंडर हार्ट में 7 दिवसीय संस्कृत संवाद कार्यक्रम की शुरुआत


