चिरमिरी | साप्ताहिक बाजार से चोरों ने बाइक चोरी की। मामले में प्रार्थी ने थाना में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया िक वार्ड-17 मोहन कॉलोनी निवासी शेख हुसैन पिता कुरैश मोहम्मद 10 मई को गोदरीपारा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में फल व सब्जी खरीदने के लिए बाइक क्रमांक सीजी 16 सीजे 7228 से गया था। बाइक को रीजनल अस्पताल के मुख्य मार्ग के पास खड़ी कर बाजार में सामान खरीदने चला गया। एक घंटे बाद बाजार से लौटने पर देखा कि, जहां पर बाइक खड़ी की थी, वहां बाइक नहीं थी।


