हेडफोन लगा पटरी पार कर रहा था, ट्रेन से कटकर मौत

कोडरमा-मधुपुर रेल लाइन पर चैनपुर के पास सोमवार देर शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी मदन दास (32) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मदन सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि मदन रेलवे लाइन के किनारे मृत पड़े हैं। घटनास्थल पर मोबाइल फोन और इयरफोन पटरी पर गिरे मिले। इससे अंदेशा है कि वह हेडफोन लगाकर पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। दायां पैर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। मदन राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *