रांची | बिरसा चौक के अखबार विक्रेता अखिलेश पांडेय की पुत्री खुशी कुमारी ने केरलि पब्लिक स्कूल से सीबीएसई 12वीं में 91% अंक प्राप्त किया है। खुशी ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। उसने बताया कि कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। इसमें स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता सहित पूरे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


