बाबा हरदेव सिंह ने मानव जाति को कल्याण का मार्ग दिखाकर संतुष्ट जीवन जीने की कला सिखाई : रवींद्र

रांची | समर्पण दिवस पर निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मंगलवार को निरंकारी सत्संग भवन बुद्ध विहार में समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के संदेश को सांझा करते हुए रांची जोन के ज्ञान प्रचारक महात्मा रवींद्र गोप ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह मानवता के मसीहा और प्रेम करुणा की संजीव मुहूर्त है। उन्होंने सादगी और दिव्या मुस्कुराहट से केवल भक्तों को ही निहाल नहीं किया। समस्त मानव जाति को कल्याण का मार्ग दिखाकर सार्थक और संतुष्ट जीवन जीने की कला सिखाई। विश्व में अमन, शांति कायम करने के लिए युग दृष्टा बाबा हरदेव सिंह ने एकत्व में सद्भाव वसुदेव कुटुंबकम और एक को जानू एक को मानो एक हो जाओ जैसे दिव्या संदेश दिए। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज युग दृष्टा बाबा हरदेव सिंह के किन्ही सत्य संदेशों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं, जिससे निरंकारी मिशन का प्रत्येक भक्ति प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को सार्थक बना रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *