भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ में चल रही देवी मां भागवती कथा के 9वें दिन कथा सुनने कई भक्त पहुंचे। ब्यास गद्दी पर विराजमान शुभम तिवारी ने कहा कि सभी देवी-देवता मां भगवती की पूजा करते हैं। मां की पूजा करने से इंसान को फल बहुत जल्दी मिलता है। मां भगवती करुणामयी और दयालु है। इस मौके पर तिवारी ने सुमेरु पर्वत का प्रसंग सुनाया। सुमेरु पर्वत यह चार लाख चौड़ा और चार लाख लंबा है। यह सारा ही सोने का बना हुआ सुमेर पर्वत को सभी पर्वत प्रणाम करते हैं। इस मौके पर महाराज ने कहा कि रोजाना भगवान सूर्यदेव को नमस्कार करके उनकी पूजा करनी चाहिए। सूर्य की ऊर्जा से ही इंसान में ऊर्जा बनती है। इस मौके पर भक्तों ने सामूहिक भजन ‘तेरे मंदिर आना मेरा काम है, मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है’ इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद थे।


