आस्था : भगवान को गर्मी से बचाने को इस्कॉन मंदिर में मैसूर के चंदन से लेप

भास्कर न्यूज | अमृतसर गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं भगवान पर आस्था रखने वाले भक्तजन अक्षय तृतीया के दिन से भगवान के शरीर पर चंदन लेप लगा रहे हैं जो लगातार 21 दिनों तक लगेगा। चौक मोनी स्थित श्रीश्री गौर राधा कृष्ण इस्कॉन मंदिर में भगवान को गर्मी से बचाने को रोजाना मैसूर से मंगवाए चंदन का लेप किया जा रहा है। इस लेप को तैयार करने के लिए रोजाना सुबह शाम भक्त मंदिर में आकर पत्थर पर चंदन घीसते हैं और लेप तैयार करके सेवादारों को समर्पित करते हैं। भक्तों का मानना है कि यह चंदन भगवान को गर्मी और लू से बचाता है इसलिए शरीर पर चंदन लेप किया जाता है। मंदिर के मुख्य सेवादार नारायण प्रभु का कहना है कि भक्त भगवान पर आस्था रखते चंदन भेंट करते हैं। फिलहाल भक्तों ने ढाई किलो चंदन भेंट किया है और 21 दिनों में करीब 4 किलो चंदन ठाकुर जी को लगता है। मंदिर के मुख्य सेवादार नारायण प्रभु और सेवादार हरि भक्त दास प्रभु ने बताया कि करीब 600 साल पहले शीला माधवेंद्र पुरी भगवान के भक्त हुए हैं। उन्हें भगवान ने स्वप्न में आकर उड़ीसा से माल्य चंदन लाकर शरीर में लगाने को कहा। शीला माधवेंद्र पुरी ने भगवान को चंदन लेप करके उनकी गर्मी शांत की। सेवादार नारायणदास प्रभु और हरि भक्त दास प्रभु ने कहा कि भक्तों की ओर से तीन किलो चंदन घीस दिया है। वहीं एक किलो चंदन और लगाया जाएगा। हरि भक्त दास प्रभु के अनुसार अक्षय तृतीया और रविवार को भगवान के सारे शरीर पर चंदन लेप होता है। जबकि बाकी दिनों में कम चंदन लगाया जाता है। सुबह से लेकर सारा दिन चंदन प्रभु के शरीर पर लगा रहता है शाम तो संध्या आरती के बाद चंदन लेप उतारा जाता है। भक्त अपने भगवान पर आस्था रखते हुए उतारे चंदन लेप को प्रसाद के रूप में अपने घरों में ले जाते हैं और रोजाना सुबह अपने माथे पर लगाते हैं ताकि ठाकुर जी का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे। चंदन घिसने आए 70 वर्षीय भक्त बाल कृष्ण जी, पदम प्रिया, देवदास, दासी मंजू के मुताबिक वह रोजाना मंदिर में आकर भगवान के लिए चंदन घीसती है। इस सेवा के दौरान सभी भक्त हरे कृष्णा हरे कृष्ण कृष्णा कृष्णा हरे हरे महामंत्र का जाम करते रहते है। इस जाप से उनके मन को शांति मिलती है और चंदन जल्दी घिसकर तैयार हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *