विदेश भेजने के नाम पर सात लाख की ठगी की

अमृतसर | छेहर्टा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। छेहर्टा पुलिस ने शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह निवासी करतार नगर छेहर्टा के बयान के तहत गुरमुख सिंह निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी सन साहिब रोड नजदीक बेदी स्कूल वडाली पर ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। हरप्रीत ने 30 अप्रैल को दी शिकायत में बताया कि गुरमुख ने उसे यूके भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी की है। उसे बाद में यूके नहीं भेजा गया। जिसमें से गुरमुख ने 4 लाख रुपए वापस कर दिए और बाकी 3 लाख रुपए वापस नहीं दिए। जिस पर अदालत के दिशा-निर्देशों के तहत गुरमुख सिंह पर आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *