अमृत इंडो कैनेडियन अकादमी की रश्मीत के 10वीं में 99.4% अंक

मनकीरत लुधियाना|अमृत इंडो कैनेडियन अकादमी (सीनियर सेकेंडरी स्कूल), लाडियां, लुधियाना के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बारहवीं में कॉमर्स संकाय में नमृता ने 97.8% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि तनिष्क ने 96.5%, जसमीत कौर और गुरकीरत कौर ने 96.4% अंक प्राप्त किए। ह्यूमैनिटीज में हरजस कौर 97.4% अंकों के साथ अव्वल रहीं। वहीं, कक्षा दसवीं में रश्मीत कौर ने 99.4% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। चेतन कुमार ने 98.2%, मनकीरत कौर 98%, मनकीरत सिंह और चितलीन कौर ने 97.2% अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। जसमीत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *