एचवीएम स्कूल: 10वीं की गरविता व 12वीं के हेमंत प्रथम रहे

लुधियाना | कर्मसर कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल स्थित एचवीएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम में हेतन चौधरी ने 97.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरलीन कौर ने 95.2%, गुरमन सिंह ने 93.4%, अभिषेक कुमार ने 93%, ध्रुव बिष्ट ने 92.8%, नवजोत सिंह ने 92.6%, आशीष ने 90.8%, तोहफा आज़मी ने 90.6% और सान्वी जैन ने 90.2% अंक हासिल किए। 12वीं के मेडिकल स्ट्रीम में दृष्टि चौधरी ने 94.2% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राची शर्मा ने 90.6%, सुरभि ने 88%, नताशा ने 87.4%, मनमीतजोत कौर ने 86.4%, पार्थवी सिडाना ने 88%, अनमोल कौर ने 84%, जस्मीन ने 83%, अनमोल रंजन ने 83%, वैभवी सप्पल ने 82.8% और अफिया अफरीन ने 82.6% अंक प्राप्त किए। 12वीं के नॉन-मेडिकल में तजिंदर सिंह ने 90.8% और जश्न वर्मा ने 90.6% अंक हासिल किए। अंकिता ने 87%, जानवी गोयल ने 86.2% और मुकुल ने 78.6% अंक प्राप्त किए। 10वीं के परिणाम भी बेहद शानदार रहे। गरविता ने 98.4% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। श्वेता ने 96.4%, केशव गर्ग ने 96.2%, नंदिनी ने 95% और स्तुति टक्कर ने 93.2% अंक लेकर शीर्ष पांच में स्थान बनाया। विद्यालय के प्रधान डीपी. शर्मा, चेयरमैन स. दिलबाग सिंह, प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और प्रिंसिपल ने छात्रों को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह नतीजे उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *