लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल के स्टूडेंट्स ने बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट में 100 फीसदी रिजल्ट दिया। जसप्रीत कौर ने 97.6%, कंवलप्रीत कौर, सुखबीर सिंह, चिराग और निर्मोल ने 96% अंक प्राप्त किए। 90% से अधिक अंक प्राप्त करके स्कूल का गौरव बढ़ाने वाले अन्य छात्रों में सिमरन (95%), रिखिल (94.2%), शिवांशु (93.6%), हरमनप्रीत सिंह (93%), रिया (92.8%), इश्मीत सिंह (92.6%), आशुतोष (92%), समरवीर (90.2%), और अमनदीप (90%) शामिल हैं। ग्रीन लैंड श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा और प्रिंसिपल डॉ. ज्योति पुजारा ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी।


