बरनाला में किसानों ने किया प्रदर्शन:केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- अत्याचार कर रही हरियाणा सरकार, रच रही साजिश

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसान संगठनों द्वारा बरनाला की अनाज मंडी में केंद्र सरकार खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। बारिश के बीच बरनाला की दाना मंडी में किसानों ने प्रदर्शन किया। बरनाला के धरने में प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और मंजीत सिंह धनेर विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने जमकर केंद्र सरकार को अपने निशाने पर लिया। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां, मंजीत सिंह धनेर, जगसीर सिंह छीनीवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर के डीसी दफ्तरों पर किसान संगठनों की ओर से धरने दिए गए हैं और मांग पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन का मुख्य कारण केंद्र सरकार द्वारा लाए गए मंडीकरण संबंधी ड्राफ्ट के खिलाफ है। यह मंडीकरण बिल पहले रद्द करवाए गए तीन कृषि कानूनों को कुटिल तरीके से लागू करने की साजिश है, जिसे किसान संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। डल्लेवाल की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसानों की मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे किसानों पर केंद्र और हरियाणा सरकार अत्याचार कर रही है। अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और उनके साथियों की मांगों पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा इन मांगों को लेकर संघर्ष करता रहेगा, हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पंजाब के किसान संगठनों की कल बैठक होगी, जिसके बाद अगले संघर्ष की रूपरेखा की घोषणा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *