दुआरी वार्ड नंबर 12 के लोग पेयजल की समस्या से परेशान

गिद्धौर | प्रखंड के दुआरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 के ग्रामीण इन दिनों पेयजल को लेकर काफी परेशान है।यहां के ज्यादातर कूप का जल स्तर काफी नीचे चला गया तो कई सुख गए है।ऐसे में मोहल्ले वासियों को पेयजल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड के ग्रामीण का कहना है कि हर घर नल जल योजना से भी कोई फायदा नहीं हुआ।यह सिर्फ दिखावा बन कर रह गया है। संबंधित ठेकेदार कार्य के दौरान पाइपलाइन को सही से नहीं कर पाने के कारण इससे पानी लोगों के घर तक नहीं पहुंच पा रही है।यहां के ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा जल नल योजना को सुदृढ़ करवाने की मांग किया है। भास्कर न्यूज । चतरा भाजपा चतरा सहित सभी विचार परिवार, समाजसेवी एंव देश भक्त गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकालेंगे ।तिरंगा यात्रा सुबह 9.30 बजे जतराहीबाग स्थित दुर्गा मंडप के पास निकाली जाएगी। यह जानकारी में भाजपा के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ मृत्युंजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि देश के वीर जवानों की सोर्य ऊर्जा वीरता की हौसला बढ़ाने एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल दृढ़ संकल्प नेतृत्व का ही परिणाम रहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान के शआतंकियों के घर में घुस का सीने पर वार कर 100 से अधिक आतंकियों को मार कर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिए।ऐसे अपने पीएम एवं वीर जवानों को सलाम जय हिंद। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारी ,मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग समय पर चतरा पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *