चतरा| झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल कर राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं को तिरंगा यात्रा निकालने का नैतिक अधिकार नहीं है। मध्यप्रदेश सरकार में जनजातीय मंत्री कुंवर विजय शाह ने हमारे देश के नारी सैनिक ऑपरेशन सिंदूर के बहादुर नायक कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेहद ही आपत्तिजनक एवं निंदनीय टिप्पणी किया है। इसके बाद भाजपा के लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह ने घटिया भाषा का प्रयोग कर कर्नल सोफिया कुरैशी को मुस्लिम समाज एवं पाकिस्तान के आतंकवादियों का बहन कहा है, जो काफी निंदनीय है। राजद की ओर से मांग है कि बीजेपी ऐसे खराब मानसिकता वाले मंत्री विजय शाह को अविलंब बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करे। तभी समझा जाएगा कि भाजपा राष्ट्रवाद के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने नारी शक्ति का परचम लहराया है।


