संग्रांद पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में विशेष दीवान सजाए

संग्रांद के पवित्र दिन गुरुद्वारा श्री छेहर्टा साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संगत ने माथा टेका। कड़ाह प्रसाद की देग कराई। सरबत के भले की अरदास की गई। दिन का मुख्य हुकमनामा सुना। प्रधान बलदेव सिंह,सकतर गुरनाम सिंह, मेंबर हरदयाल सिंह, सुखदेव सिंह, रछपाल सिंह, सरवन सिंह, नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, हैड ग्रंथि जोबनप्रीत सिंह माँैजूद रहे। भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी संग्रांद के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, नारायणगढ़ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुद्वारा साहिब में 12 मई को आरंभ हुए श्री अखंड पाठ साहिब का आज 14 मई संपूर्ण भोग डाला गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। कड़ाह प्रसाद की देग कराई गई और श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी का श्रवण किया। रागी जत्थों ने इलाही गुरबाणी का मधुर कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके उपरांत संगत ने मुख्य हुक्मनामा सुना। गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। कई सेवादारों ने जूठे बर्तन धोने की सेवा भी निभाई। इस दौरान समूह संगत ने सरबत के भले के लिए अरदास भी की। संक्रांति के इस पवित्र दिन गुरुद्वारा साहिब में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *