छेहर्टा भल्ला कालोनी स्थित भृगु भवन में महर्षि भृगु जयंती पर हरिनाम संकीर्तन

भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा भल्ला कॉलोनी स्थित भृगु भवन में बुधवार को महर्षि भृगु जयंती श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राम अवतार ने की। पंडित राजकुमार भार्गव, विनोद कुमार, पवन भार्गव, पंडित अनूप कुमार, ज्योतिष विजय कुमार, कृष्णकांत, महेन्द्र और पप्पू विशेष रूप से शामिल हुए। सबसे पहले पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर पवित्र ज्योति जलाई। इसके बाद आरती उतारी गई। फिर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चले संकीर्तन में भजन मंडलियों ने ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया। ठाकुर जी को फलों और मिष्ठान का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम के अंत में भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर जयदीप, तिलक मानू, आयुष, पंडित प्रशांत, पंजाब पुलिस के रोनक भार्गव, विकी, गौड़ रवि गोरिया और पंडित कार्तिक सहित कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *