कवर्धा| खेल एवं युवा कल्याण विभाग इस साल भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 16 मई से 6 जून लगाएगा। शिविर जिले के चारों ब्लॉक में लगेगा। बोड़ला ब्लॉक के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम, पंडरिया ब्लॉक के स्कूल मैदान नवापारा पांडातराई, कवर्धा ब्लॉक के स्कूल मैदान झलमला और सहसपुर लोहारा ब्लॉक स्कूल मैदान बम्हनी में प्रशिक्षण होगा। जिला स्तरीय शिविर कवर्धा के आउटडोर स्टेडियम मैदान में लगेगा। इच्छुक खिलाड़ी शिविर में भाग ले सकते हैं।


