जयपुर में ड्राइवर का किडनैप, ऑटोरिक्शा लूटा:चाकू की नोंक पर बनाया बंधक, चलती गाड़ी से रोड किनारे फेंका

जयपुर में ड्राइवर का किडनैप कर ऑटोरिक्शा लूटने का मामला सामने आया है। चाकू की नोंक पर बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बनाया। सुनसान जगह पर चलती गाड़ी से नीचे रोड किनारे फेंक बदमाश फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया- लूट की वारदात पापडदा दौसा निवासी पायलेट सैनी (30) के साथ हुई। जयपुर में रहकर ऑटोरिक्शा चलाता है। 20 दिसम्बर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास ऑटोरिक्शा लेकर खड़ा था। तीन लड़कों ने रिंग रोड प्रहलादपुरा से सामान लेकर आने के लिए बुक किया। प्रहलादपुरा के पास पहुंचने पर टॉयलेट के लिए ऑटोरिक्शा रुकवाया। ऑटोरिक्शा से उतरकर बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उसे बंठक बना लिया। जेब में रखे 4500 रुपए छीन लिया। किडनैप कर ऑटोरिक्शा में डालकर गोविन्दपुरा की ओर ले गए। रोड किनारे ड्राइवर को फेंक ऑटोरिक्शा लूटकर फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस को पीड़ित ने लूट की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *