सीताराम रूंगटा रिक्रिएशन हॉल टाउन क्लब में 21 मई से 1 जून तक लगेगा शतरंज समर कैंप

चाईबासा| जिला शतरंज संघ के तत्वावधान 21 मई से 1 जून तक प्रतिदिन सीताराम रूंगटा रीक्रिएशन हॉल टाउन क्लब में शतरंज समर कैंप का आयोजन जिला शतरंज संघ द्वारा सुनिश्चित किया गया है। प्रतिदिन यहां कैंप शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। इस कैंप में 5 साल की आयु से 16 साल की आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस कैंप के मुख्य ट्रेनर मनीष शर्मा जिनका अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग 1900 है। इनके अलावा गेस्ट ट्रेनर के रूप में फीडै ट्रेनर अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा भी इस ट्रेनिंग कैंप में बच्चों को खेल की बारीकियां से अवगत कराएंगे। इस ट्रेनिंग कैंप का प्रवेश शुल्क ₹100 रखा गया है। जिला शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने कहा कि कैंप के आयोजन से बच्चों का फिटनस ठीक रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *