सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा ने फाइनल में बनाई जगह

भास्कर न्यूज| चाईबासा 14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए दूसरे सुपर डिवीजन मैच में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा ने मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए दूसरे सुपर डिवीजन मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय ने बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने कप्तान हितेश वैद्य एवं सोहम मैती की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बीस ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हितेष वैद्य ने दस चौके एवं तीन छक्के की सहायता से 71 तथा सोहम मैती ने छह चौके की मदद से 49 रन बनाए। मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के कप्तान हितेष वैद्य को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर अॉफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *