लुधियाना| सेंट्रल जेल में हवालाती से 4 ग्राम नशा बरामद हुआ। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी का नाम संदीप सिंह उर्फ सीपा है। पुलिस जल्द ही उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने यह मामला सहायक सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर पाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। सुरिंदर पाल का कहना है कि जेल में चेकिंग के दौरान आरोपी संदीप सिंह से क्रीम रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। यह कौन सा नशा है, इसका पता करने के लिए इसे टेस्ट करवाया जाएगा।


