लुधियाना| साहनेवाल के गांव माजरा में छप्पड़ की सफाई के दौरान शव मिला। शव कुछ दिन पुराना लगा रहा है। पंचायत की सूचना पर थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान लगाने का प्रयास कर रही है। वीरवार को गांव माजरा की पंचायत, छप्पड़ की सफाई करवा रही थी। तभी छप्पड़ में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। गांव वालों ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। एएसआई गुरमीत सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगलों से जांच कर रही है। आसपास के थानों को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि मृतक की पहचान संभव हो सके। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा।


