जेईई में 98.28% अंक लाए आयुष, हुए सम्मानित

डौंडी| भिलाई के आयुष दुबे ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में 90.2% अंक हासिल किए हैं। साथ ही जेईई मेन्स में 98.28% अंक प्राप्त कर ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया है। आयुष, गुलाबचंद्र दुबे और तृप्ति दुबे के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक पं. रामानुज तिवारी और प्रदेश समन्वयक पं. प्रेम शुक्ला ने सम्मान किया। आयुष की यह उपलब्धि समाज के लिए गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *