डौंडी| सुशासन तिहार के तहत 20 मई को ग्राम पंचायत सुरडोंगर के हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर लगेगा। इसमें सुरडोंगर, लीमउडीह, चिहरो, आमाडुला, मथेना, कांडे, कुआगोदी और मरदेल पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। 22 मई को ग्राम कोटागांव में समाधान शिविर लगेगा। इसमें कोटागांव, आडेझर, सल्हाईटोला, खेरवाही, कामता, कुमुरकट्टा, नलकसा, कोपेडेरा, चिखली, साल्हे, धोतिमटोला और नर्राटोला पंचायत के ग्रामीण शामिल होंगे। 26 मई को ग्राम पटेली में समाधान शिविर लगेगा। इसमें पटेली, पचेड़ा, पेंड्री, घोटिया, सिंघोला, बेलोदा, मंगलतराई, भर्रीटोला 36, धोरीठेमा, कुंजकन्हार, ठेमाबुजुर्ग, सिंघनवाही और बोरगांव पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 30 मई को ग्राम पंचायत कुसुमकसा में समाधान शिविर लगेगा। इसमें कुसुमकसा, गिधाली, भरी टोला 43, चिपरा, रजही, पथराटोला, अरमुरकसा, कारुटोला, धोबेदण्ड, दंड बिटाल, खम्हारटोला व धुरवाटोला के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी।


