PSEB 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज:दोपहर 2.30 से होगा घोषित, स्टूडेंट्स वेबसाइट से देख पाएंगे परिणाम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर ढाई बजे बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह द्वारा घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स आज से ही वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह का अलग से गजट तैयार नहीं किया गया है। स्टूडेंट्स को वेबसाइट से ही रिजल्ट देखना होगा। तीन लाख स्टूडेंट्स हुए अपीयर PSEB की दसवीं कक्षा की परीक्षा में इस बार पौने तीन लाख के करीब स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। बोर्ड की कोशिश यही थी कि तय समय से रिजल्ट घोषित किया जाए, ताकि स्टूडेंट्स को आगे दाखिले आदि लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। हालांकि, बोर्ड अधिकारियों की मानें तो बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी केवल उन्हीं छात्रों को भेजी जाएगी, जिन्होंने पहले आवेदन किया होगा। ऐसे देखना होगा रिजल्ट
बोर्ड के मुताबिक विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद होम पेज खुलेगा, जहां पर रिजल्ट वाला कॉलम बना होगा। वहां पर अपनी से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा। बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है, जो कि 91 फीसदी रहा है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *