35 डॉक्टर्स ग्लोबल हेल्थ चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित:एसके वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट का हुआ समापन, सांसद मंजू शर्मा ने दिए अवॉर्ड

स्वस्थ और सुखद जीवन के मंत्र देने के उद्देश्य से आयोजित चौथे एसके वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट का तीन दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन संस्कृति युवा संस्था और आईआईईएमआर द्वारा एके फाइनेंस के सहयोग से और आईएनए सोलर के पावर्ड बाय आयोजित किया गया। फेस्ट का आयोजन जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैरेडाइज में किया गया, जिसमें 35 से अधिक डॉक्टर्स को ग्लोबल हेल्थ चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फेस्ट के मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा और पंडित सुरेश मिश्रा रहे। सलेक्शन पैनल में जूरी प्रेसिडेंट डॉ.विजय कपूर और सदस्यों में डॉ.संजीव शर्मा एवं डॉ.संदीप जैन शामिल रहे। फेस्ट के को फाउंडर मुकेश मिश्रा और नरिशंत शर्मा ने बताया कि यह फेस्ट हेल्थ और वेलनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बना, जहां विशेषज्ञों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुंबई के कबीर कैफे की प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में डॉ.प्रकाश चंदवानी ,डॉ.प्रकाश केसवानी ,डॉ.शैलेश लोढ़ा , डॉ.साकेत गोयल , डॉ.वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ.अंकित माथुर , डॉ.आयुषी चौधरी , डॉ.अभिषेक गुप्ता ,डॉ.अनिल जैन , डॉ.अनुपमा सोनी ,डॉ.आशा लता ,डॉ.अशोक कुमार शर्मा ,डॉ.असलम नागरा ,डॉ.सीएल नवल, डॉ.दीपक अग्रवाल , डॉ.दीपेंद्र भटनागर ,डॉ.गिरीश गुप्ता , डॉ.हिमांशु गुप्ता , डॉ.ललित रैगर ,डॉ.मनीष चोमल ,डॉ.मुकेश सरना ,डॉ.मुनेश माहेश्वरी ,डॉ.नलिन जोशी , डॉ.नरोत्तम शर्मा ,डॉ.नितिन खूंटेटा , , डॉ.राज शेखर यादव , ,डॉ.राजीव सोंगरा ,डॉ.राकेश के.जैन , डॉ.रामदेव चौधरी ,डॉ.रश्मि कटारिया , डॉ.सौरभ जैन ,डॉ.शिवेंद्र पाल सिंह , डॉ.सुधा सरना, डॉ.सुहासिनी जैन , डॉ.सुमिता माथुर ,डॉ.तुषार जगावत को सम्मानित किया गया। चेस प्रतियोगिता में वीर कुमार बने चैंपियन
एस के वर्ल्ड हेल्थ एंड वैलनेस फर्स्ट के अंतर्गत अभिनव चेस क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 22 दिसंबर 2024 को एंटरटेनमेंट पैराडाइज में हुआ जिसमें 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता के आयोजन सचिव पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि 200 खिलाड़ियों में से 130 से अधिक खिलाड़ी 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के थे एवं प्रतियोगिता में 5 वर्ष से लेकर 81 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता नौ चक्रों में खेली गई जिसमें ओपन कैटेगरी में 11 वर्षीय वीर कुमार ने प्रतियोगिता में अभिजीत रहते हुए 8.5 अंकों से चैंपियनशिप जीती दूसरे स्थान पर 8 अंकों के साथ 12 वर्षीय विराजमंगल एवं तीसरे स्थान पर 7.5 अंकों के साथ 9 वर्षीय प्रतीक चौधरी रहे ।
अंडर 15 कैटेगरी में आरव अग्रवाल अंडर 13 कैटेगरी में ऋषित राज जोशी एवं आदित्य ध्यान अंदर 11 कैटेगरी में आरव चतुर्वेदी एवं ऋषभ भार्गव अंडर 9 कैटेगरी में विहान गुप्ता एवं सोजत बंसल अंडर 7 कैटेगरी में तीसरा ब्याज वालों एवं शौर्य शर्मा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे जिन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई प्रतियोगिता में कुल ₹15000 के नगद पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में पंडित सुरेश मिश्रा फूड कमिश्नर पंकज ओझा एवं रिटायर्ड प्रोफेसर रमेश के अरोड़ा एवं मिस ग्लैम किताब विजेता सुमन बयाजवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए प्रतियोगिता का संचालन इंटरनेशनल आर्बिटर अशोक माहेश्वरी एवं भगवती प्रसाद शर्मा के सहयोग से किया गया प्रतियोगिता के तकनीकी निर्णायक पुष्पेंद्र कुमार चौधरी एवं जितेंद्र चतुर्वेदी थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *