मरीजों के बेड पर कुत्ते सो रहे थे, एडीएम पहुंचे:जालोर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, स्टाफ से पूछा- जिम्मेदारी से व्यवस्था क्यों नहीं संभालते हो

जालोर एडीएम राजेश मेवाड़ा ने रविवार को जिले के सामान्य अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों की देखभाल के लिए सभी जरुरी कदम उठाने के लिए भी कहा। दरअसल, शनिवार को मरीजों के जनरल वार्ड में कुत्ते घूमने और उनके मरीजों के बेड पर सोते हुए विजुअल सामने आए थे। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हुआ और एडीएम रविवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और विभागीय टीम का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिम्मेदारी से व्यवस्था क्यों नही संभाल रहे है। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर टेंडर के वक्त क्या शर्त थी। और कितना काम कर पा रही है। जिसके बाद जिम्मेदारों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया- अस्पताल में ब्लड़ के लिए अतिरिक्त रूम की आवश्यकता थी। इसके नहीं होने से लंबे समय से ब्लड बैंक का लाईसेंस भी रिन्यू नहीं हो सका है। नए रूम का प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजने के निर्देश दिए। पीएमओ पूनमचंद टांक समेत विभाग के अन्य अधिकारियों को अस्पताल में तत्काल खामियों को दुरुस्त कर मरीजों को उचित सुविधाएं देने के लिए भी निर्देशित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *