धनबाद में सड़क हादसे में निजी गार्ड की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक निजी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हिंदुस्तान फ्यूल के बंद भट्टे में कार्यरत 47 वर्षीय गोपाल राय की यह दुर्घटना गुरुवार रात को हुई। गोपाल राय ड्यूटी से घर लौट रहे थे। डोमनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल गोपाल को SNMMCH में भर्ती कराया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण कंपनी गेट पर पहुंच गए। उन्होंने शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। चार घंटे बीतने के बाद भी कंपनी का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *