फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव:सिंगरौली में मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना अंतर्गत आने वाले चाचर गांव में सोमवार सुबह 11 बजे नवविवाहिता महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि आज दोपहर 11 बजे चाचर गांव से इस बात की फोन पर शिकायत मिली थी कि रेशमा शाह नाम की महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका है। इस सूचना के आधार पर मैं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम और तहसीलदार को भी मौके पर बुलाया। परिवार जनों ने बताया कि तकरीबन डेढ़ साल पहले अरविंद शाह से रेशम का विवाह हुआ था और उसके बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन आज रेशमा ने सुसाइड कर लिया। मयाके पक्ष ने लगाए परेशान करने के आरोप वहीं दूसरी तरफ रेशम के माता-पिता और भाई ने इस बात का आरोप लगाया है कि जब से शादी हुई है। तब से अरविंद कुमार शाह और उसके परिवार के लोग लगातार दहेज को लेकर उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत भी उसने कई बार हम लोगों से की थी। लेकिन पारिवारिक झगड़ा समझ करके हम लोगों ने कुछ नहीं बोला। अब ऐसा लग रहा है कि इसी झगड़े की वजह से ससुराल वालों ने ही बेटी को मार कर फांसी के फंदे पर लटकाया है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है और सभी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद जैसे भी साक्ष्य आएंगे उसके हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *