शाजापुर में दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि अगस्त 2024 को फरियादी ने पुलिस थाना कोतवाली शाजापुर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर ले गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले को पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। इस दौरान नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपियों को गुजरात के मोरवी से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आरोपी शिवचरण और देवसिंह उर्फ देवीसिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण में पीड़िता के कथन के आधार पर धारा 64 (2) एमए 64 (1) 87, 127 (4) 351(3), 3 (5) बीएनएन एवं 5 (एल) 6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।


